बिल्सी, बदायूं बिजनौर हाईवे स्थित रम नगला तिराहे पर बाइक और लोडर वाहन की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम उलईया निवासी रंजीत (35), पुत्र ओंकार जाटव, गल्ला मंडी से पल्लेदारी का काम करके बाइक से अपने गांव लौट रहा था।
बताया जाता है कि बदायूं की ओर से तेज गति से आ रहे लोडर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर वाहन विपरीत दिशा में खाई में जाकर गिर पड़ा।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोडर वाहन चालक, जो बिल्सी का बताया जाता है, को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

























