बिल्सी। राज्य सड़क परिवहन निगम के पीतल नगरी डिपो ने बिल्सी क्षेत्र के लोगों की मांग पर मुरादाबाद से मैनपुरी के लिये सीधी बस सेवा वाया बिसौली बिल्सी कासगंज एटा होते कल 10 जून से शुरू कर दी है इस बस सेवा के चालू हो जाने से लोगों में खुशी की लहर है।
पीतल नगरी डिपो के सीनियर स्टेशन इंचार्ज महावीर सिंह ने स्वदेश केसरी प्रभारी ललित वार्ष्णेय को मोबाईल पर जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त बस सेवा मुरादाबाद से प्रातः 7:15 बजे चलकर चन्दौसी बिसौली होते हुए बिल्सी से प्रातः 10:00 बजे गुज़रेगी , जो कासगंज 11:45 एटा 1:00 बजे तथा मैनपुरी 2:00 बजे दोपहर पहुंचेगी। जिसके बाद यही बस मैनपुरी से वापसी में अपराह्न 3:00 बजे चलकर एटा 4:30 कासगंज 530 बिल्सी से रात्रि में 7:00 बजे गुज़रेगी जो वाया बिसौली चन्दौसी होते हुए मुरादाबाद रात्रि में 9:30 बजे पहुंचेगी। इस बस सेवा की अप डाउन 496 किलोमीटर की होगी।

गौरतलब रहे की लोकसभा चुनाव से पूर्व स्वदेश केसरी ने बिल्सी से कासगंज बिसौली रूट की परिवहन समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए अपने यहां प्रकाशित किया था।साथ ही इसी को लेकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीतल नगरी डिपो प्रेम सिंह से परिवहन समस्या को लेकर कई बार दूर बात पर वार्ता हुई थी। इस परेशानी को देखते हुए दो माह पूर्व क्षेत्र की जनता की मांग पर पीतल नगरी डिपो ने चंदौसी टू कासगंज बस सेवा वाया बिसौली बिल्सी शुरू की थी जो नियमित रूप से संचालित है अब बिल्सी से कासगंज बिसौली आवागमन के लिए रोडवेज की तीन बस सेवाएं संचालित हैं जिसमें कासगंज डिपो की एक बस सेवा पूर्व से ही चल रही है सीनियर स्टेशन इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि जल्द ही इस रूट से मथुरा आगरा के लिए भी बस सेवा प्रारंभ करने की योजना है।

























