होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: राशन वितरण प्रणाली ठप्प, तीन दिनों से सर्वर ठप्प होना बताया...

बिल्सी: राशन वितरण प्रणाली ठप्प, तीन दिनों से सर्वर ठप्प होना बताया जा रहा कारण, कार्ड धारकों को हो रही भारी परेशानी,

बिल्सी। तहसील क्षेत्र में जून माह का राशन वितरण न होने से कार्ड धारकों को भारी परेशानी हो रही है जिस कारण शासन की मुफ़्त राशन प्रणाली पंगु बनकर रह गई है। ग्राउंड जीरो पर स्वदेश केसरी ने पड़ताल की तो बताया गया की राशन वितरण का कार्य पिछले 8 जून को शुरू हुआ था शुरू होते ही सर्वर डाउन हो गया जिसके चलते पॉश मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है इस समस्या के बाबत पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता ने बताया की प्रदेश स्तर पर सर्वर डाउन होने की समस्या हो गई है जिस कारण राशन वितरण में दिक्कतें आ रही हैं, टेक्निकल टीम व्यवस्था में सुधार के लिए लगी हुई है उन्होंने बताया कि आज शाम तक समस्या का निस्तारण हो जाएगा इधर कोटेदारों के यहां कार्ड धारकों की लंबी लाइन लगी हुई है सुबह 8:00 बजे से ही महिलाएं राशन लेने के लिए घण्टों घण्टों बैठ कर इंतजार कर वापिस लौट रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here