
बिल्सी। नगर के प्रसिद्ध मंदिर श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का कल सोमवार को भव्य श्रृंगार किया गया कल की श्रृंगार सेवा अलीगढ़ के श्री तुषार वार्ष्णेय और रीनू वार्ष्णेय द्वारा कराई गई। तुषार वार्ष्णेय के परिवार ने बाबा महाकाल की आरती कर प्रसाद वितरण कराया बाबा के महाकाल स्वरूप में भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
श्री महाकाल बाबा सेवा समिति ने तुषार वार्ष्णेय के परिवार के सभी परिवार के सदस्यों को बाबा के आर्शीवाद स्वरूप पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के सरक्षक महंत मटरूमल शर्मा ओम बाबू वार्ष्णेय ,समिति के सदस्य सुरेश बाबू,नवरत्न वार्ष्णेय,दिनेश वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, परमाननंद वार्ष्णेय,जीतू वार्ष्णेय,तनुज वार्ष्णेय,निंकल वार्ष्णेय,प्रदीप वार्ष्णेय,राहुल वार्ष्णेय,अनुभव वार्ष्णेय,वैभव माथुर,ऋतिक वार्ष्णेय,नीलू वार्ष्णेय,कमल देवल आदि लोग मौजूद रहे।

























