होम राज्य उत्तर प्रदेश दहगवां क्षेत्र में पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप्प ,किसान परेशान धान...

दहगवां क्षेत्र में पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप्प ,किसान परेशान धान की पौध रोपने को परेशान, सूख रही मक्का।

दहगवां। बीते पांच दिनों से दहगवां क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ी है जिसके चलते किसान परेशान हैं मक्का की सिंचाई के लिये पानी नहीं मिल पा रहा है वहीं धान की रोपाई के लिये भी पानी नहीं मिल पा रहा है कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प होना। कहने को तो जिला मुख्यालय पर दहगवां पर शदर विधायक महेश गुप्ता का निवास है जो इसी दहगवां के निवासी है उसके बाबजूद भी इस क्षेत्र के किसानों की आवाज बिजली विभाग के कानों तक नहीं पहुंच पा रही है इसके कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
आपको बता दे कि 5 जून को आये भयंकर तूफान बारिश ओलावृष्टि से क्षेत्र में सैकड़ों विद्युत पोल टूट कर गिर गये थे दर्जनों टी एफ धराशाई हो गए थे आज 5. दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक बिजली लाइन चालू नहीं हो सकी हैं जिससे किसानों के ट्यूबवैल बन्द पड़ें हैं फलस्वरूप किसान अपनी धान की पौध डालने को लेट हो रहा है वहीं खेतों में खड़ी मक्का की फसलें सूख रहीं हैं साथ ही खेतों में टूटे पड़े बिजली के तार न हटने से खेतों की जुताई नहीं हो पा रही है ।
किसानों ने अविलंब टूटे तार हटाने बिजली व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त किये जाने की मांग की है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here