होम राज्य उत्तर प्रदेश श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, एक की...

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, एक की मौत,उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली मथुरा हाईवे की घटना।

उझानी। उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली मथुरा हाईवे पर आज सुबह तड़के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी जिसके कारण आगे सीट पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि 25 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर सराय के ग्रामीण पिकअप से सवार होकर मां पूर्णागिरि के दर्शन करके टनकपुर से वापस गांव लौट रहे थे,बताते हैं कि आज तड़के 4:00 बजे पिकअप बरेली मथुरा हाईवे के के गांव बसोमा के समीप चालक को नींद आ जाने के कारण पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी पिकअप की टक्कर इतनी जबरदस्ती थी जिसके कारण पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

बताते हैं हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने सभी घायलों को पिकअप से निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, इलाज के लिए पहुंचे मृतक की पहचान पुष्पेंद्र 25 पुत्र बादाम सिंह निवासी भवानीपुर सराय थाना उघैती के रूप में हुई है घायलों में अर्जुन सुरेंद्र पवन कालीचरण आदेश योगेश सहित 25 से अधिक लोगों का इलाज कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here