
बिसौली। बिसौली जायंट्स ग्रुप बिसौली के बैनर तले मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेल्फ़ी भेजने वाले 21 भाग्यशाली विजेताओं को एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बिसौली निवासी समाज सेवी संजीव अग्रवाल ने जायंट्स ग्रुप के माध्यम से देहदान देने की घोषणा की बदायूं रोड स्थित मधुबन लॉन में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने कहा मतदाता जागरूकता अभियान की सफलता में समाज से भी संगठनों की अहम भूमिका रही है जिसके चलते बिसौली विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत जनपद में अव्वल रहा।
बताते चलें की लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान वाले दिन जायंट्स ग्रुप द्वारा मतदान केन्दों के बाहर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे।जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स के सेल्फी प्वाइंट के साथ 2179 फोटो प्राप्त हुए। इन प्रविष्टियों में से लकी ड्रॉ द्वारा 21 भाग्यशाली विजेता रजत शाक्य, आदित्य रस्तोगी, वालेश अग्रवाल, तौफीक अहमद, अंकुश गुप्ता, रश्मि वार्ष्णेय, शादाब अंसारी, संजीव शर्मा, ज्ञान देव यादव, योगेंद्र कुमार, अनुराग पाठक, रामरक्षपाल गुप्ता, नंदिनी वार्ष्णेय, मुकेश वशिष्ठ, विपुल गुप्ता, नाजिम अली, मनीषी गुप्ता, शालू रस्तोगी, केशव अग्रवाल, अनूप शर्मा एडवोकेट, युग गर्ग रहे। इन सभी विजेताओं को बिसौली स्टार्स के कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रविंद्र मोहन अग्रवाल अनुपम वार्ष्णेय नितिन गुप्ता निशांत गोयल अंशुल गुप्ता श्याम अग्रवाल गौरव वार्ष्णेय,दीपक वार्ष्णेय, विकास गुप्ता मोहित वार्ष्णेय हर्ष रस्तोगी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

























