होम राज्य उत्तर प्रदेश कछला में फिर हुआ दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के आधा दर्जन...

कछला में फिर हुआ दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के आधा दर्जन बच्चे गंगा में स्नान करते हुए डूबे,एनडीआरएफ व पीएसी बटालियन तलाश में जुटी।

कछला। कासगंज जनपद से गंगा सप्तमी पर गंगा स्नान को आये कछला गंगा घाट पर आये एक ही परिवार के आधा दर्जन बच्चे गंगा में स्नान करते हुए डूब गए। लोगों के शोर मचाने पर आए गोताखोरों ने तीन युवतियों सहित पांच बच्चों को जीवित गंगा से निकाल लिया है, जबकि इसी परिवार का एक किशोर डूबने से लापता हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। देर शाम तक गंगा में लापता किशोर का कोई अता-पता नहीं चला है

कासगंज के मोहल्ला गणेश कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र शर्मा का परिवार आज आज प्रातः 7:00 बजे कछला गंगा घाट पर स्नान करने आया हुआ था बताते हैं परिवार के बच्चे पीयूष 12 रिया 18 सिया 13 पायल 18 के अलावा अभिषेक और गौरव सक्सेना कासगंज छोर पर स्नान करते समय अचानक गंगा में डूबने लगे,जिसे देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर सुन घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी औऱ कड़ी मशक्कत के बाद डूबे पीयूष को छोड़कर सभी बच्चों को जीवित बाहर निकाल लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बरेली मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया जाम की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए पीड़ित परिवार को समझा बूझकर वमुश्किल जाम खुलवाया, अधिकारियों ने गंगा में डूबे पीयूष की तलाश में एनडीआरएफ की टीम को बरेली से बुलवा लिया है पीएसी एटा की बटालियन भी कछला पहुंच गई है समाचार लिखे जाने तक अभी पीयूष का कोई सुराग नहीं लग पाया है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

अचानक आये एक भंवर की चपेट में आने से डूबे बच्चे
गंगा में डूबने के बाद नया जीवन पाने वाली बच्ची ने रिया ने बताया कि हमारा परिवार गंगा स्नान करने आया था और परिवार के सभी बच्चें एक साथ स्नान कर रहे थे। रिया ने बताया कि गंगा के शांत जल में अचानक एक भंवर आई और हम सब अलग- अलग होकर डूबने लगे। रिया ने बताया कि उसके समेत पांच बच्चों को तो निकाल लिया गया मगर हम सब के प्रिय पीयूष गंगा में डूब गया और वह शाम तक नही मिल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here