होम राज्य उत्तर प्रदेश राष्ट्रिय कवि एवं गीतकार डॉ. उर्मिलेश की 19वी पुण्यतिथि कल,16 मई को,...

राष्ट्रिय कवि एवं गीतकार डॉ. उर्मिलेश की 19वी पुण्यतिथि कल,16 मई को, डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति की ओर से संगीत संध्या का आयोजन कल शाम 6 बजे बदायूं क्लब में

बदायूं। बदायूं जनपद का नाम पूरे देश दुनिया के पटल पर चमकाने वाले बदायूँ के गौरव राष्ट्रिय कवि एवं गीतकार डॉ.उर्मिलेश की 19वी पुण्यतिथि कल 16 मई को है।उर्मिलेश जी की पुण्यतिथि पर उनके साथी ,सुभचिन्तक, प्रशंशक, शिष्य, शागिर्द अपने अपने तरीके से उनको यादकर कई कार्यक्रम आयोजित कर उनको याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, वहीं बदायूँ में उनके परिजन भी डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति के बैनर तले हर बर्ष उनको याद करते हुए कार्यक्रम का आयोजन करते हैं कल भी उनकी पुण्यतिथि पर कल शाम 6 बजे उर्मिलेश जनचेतना समिति की ओर से संगीत संध्या का आयोजन बदायूं क्लब बदायूँ में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रतिभाशाली संगीत कलाकारों द्वारा अपने सुरीले सुरों से डॉ. उर्मिलेश की लिखे गीतों एवं ग़ज़लों को संगीत के साथ प्रस्तुत कर उन्हें याद करेंगे। यह जानकारी समिति के सचिव एवं डॉ. उर्मिलेश जी के पुत्र डॉ. अक्षत अशेष ने दी है, उन्होंने बताया की प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में यह आयोजन किया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बदायूँ के जिलाधिकारी श्री मनोज कुमार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नगर साहित्यकार, समाजसेवी आदि लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here