होम राज्य उत्तर प्रदेश कछला गंगा घाट पर कल डूबे किशोर का शव आज दूसरे दिन...

कछला गंगा घाट पर कल डूबे किशोर का शव आज दूसरे दिन 8 किलोमीटर दूर नानाखेड़ा के पास से बरामद,एनडीआरएफ एवं पीएसी के जवानों के सयुंक्त प्रयास से मिला शव,

कछला। कल मोक्षदायिनी गंगा घाट पर गंगा में डूब कर लापता हुए किशोर पीयूष 13 का शव आज दूसरे दिन एनडीआरएफ एवं पीएसी के जवानों ने 8 किलोमीटर दूर नानाखेड़ा के पास से खोज निकाला। परिजनों के इकलौते बेटे का शव देखते ही गंगा घाट पर कोहराम मच गया।

बताते चलें कि कल गंगा सप्तमी पर कासगंज के गणेश नगर कॉलोनी धर्मेंद्र सिंह एवं मूलचंद सब परिवार कछला गंगा घाट स्नान करने आए हुए थे गंगा घाट पर दोनों परिवार के पांच बच्चे गंगा में डूब गए थे जिनमें चार बच्चों को गोताखोरों ने तुरंत ही जीवित निकाल लिया था ,लेकिन पियूष को नहीं निकाला जा सका वह गहरे पानी में डूबकर डोर बह गया था।जिसे ढूढने के लिये कल से लगातार प्रयास किये जा रहे थे इसके लिये प्रशासन ने एनडीआरएफ व पीएसी की टीम को बुलाकर खोजबीन शुरू करा दी थी, आज सुबह पीएसी एवं एनडीआरएफ की टीम के गोताखोरों ने कछला घाट से 8 किलोमीटर दूर नानाखेड़ा गांव की पास से पीयूष के शव को खोज निकाला है, शव देखते परिवार में कोहराम मच गया है सभी का रो रो कर बुरा हाल है, बहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये बदायूं भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here