होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी बिसौली रोड तेज़ रफ़्तार डंपर ने खोंसारा निवासी मोटर साइकिल सवार...

बिल्सी बिसौली रोड तेज़ रफ़्तार डंपर ने खोंसारा निवासी मोटर साइकिल सवार 2 लोगों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल।

बिल्सी। बिल्सी बिसौली रोड़ पर ग्राम दिधौनी के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से रौंद दिया जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर डंपर चालक को भगाने का आरोप लगाते हुए घटना स्थल पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।ग्रामीणो का उग्र रूप देख बैकफ़ुट पर आ गयी जिसके बाद आनन फानन मे पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार लालाराम 50 पुत्र नन्नू निवासी खोसरा अपने साथी विनय के साथ किसी काम से बिल्सी आ रहा था कि दिधौनी गांव के निकट राठी के भट्टे के सामने बिसौली की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें बाइक चला रहे लालराम की मौके पर ही मौत हो गई।जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो भारी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने सड़क को ज़ाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई पुलिस की परिजनों से जाम खोलने को लेकर काफी देर तक नोक झोंक भी हुई पुलिस के काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने 2 घण्टे बाद जाम खोल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here