


बिल्सी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अप्रैल रविवार दोपहर 12:00 बजे लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। रैली का संयोजक MLC वागीश पाठक एवं सहसंयोजक मनीष राघव को बनाया गया है। रैली रंजना हॉस्पिटल के सामने बाईपास ग्राउंड पर होगी रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही हैं।
मुख्यमंत्री की रैली को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई है, आज जनसभा स्थल व हैलीपैड व सुरक्षा को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला मौका मुआयना कर तैयारियों में जुट गया है।तैयारियों का जायजा लेने मौके पर जिलाधिकारी मनोज कुमार एसएसपी और एसपी ग्रामीण एसडीम बिल्सी भाजपा विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी महाराज सिंह भाजपा नेता विवेक राठी पूर्व न.पा. अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर विधानसभा प्रभारी उमेश कठेरिया गगन राठी सुदीप चौहान,संजीब वार्ष्णेय, मनीष असावा,आदि शामिल रहे चलो

























