
बिल्सी– स्थानीय भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के प्राइमरी विभाग में आज बैग सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें कक्षा पीजी से कक्षा पांच तक के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया | विद्यार्थियों ने अपनी किताबें व कॉपियों पर कवर चढ़ाकर बैग को अच्छी तरह से तैयार किया |सबसे सुन्दर तरीक़े से बैग सजाने वाले बच्चों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा पीजी से प्रियांशी वार्ष्णेय, एनसी से अनाया, केजी से कुंज यादव कक्षा एक व दो से अफ़ज़ान व आदविक माहेश्वरी, कक्षा तीन से प्रथम देव माहेश्वरी द्वितीय श्रेयांश राठौर व तृतीय हेमेंद्र प्रताप कक्षा 4 से प्रथम अगम कोहली द्वितीय सूर्यांश मिश्रा व तृतीय वैभव एवं कक्षा 5 से प्रथम अर्पिता शर्मा द्वितीय रिद्धिमा तृतीय आर्यन वार्ष्णेय ने स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बताया कि किताबें कॉपी बैग हमारा ज्ञान का स्रोत है इसको साफ सुथरा तथा कार्य को सुंदरता पूर्वक करने से विद्यार्थी के अच्छे गुणों व अनुशासन का पता चलता है | यह प्रतियोगिता देव सिंह, लक्ष्मी शर्मा, अमित दीक्षित (पी टी आई), पीयूष यादव, शिवानी माहेश्वरी के नेतृत्व में पूर्ण कराई गई | इस अवसर पर सीमा वर्मा, अनीता माहेश्वरी, अनीता पाल आदि स्टाफ मौजूद रहा |

























