होम राज्य उत्तर प्रदेश When Rajveer Jeep Got Stuck, Atal Bihari Vajpayee Said Give Me Steering...

When Rajveer Jeep Got Stuck, Atal Bihari Vajpayee Said Give Me Steering In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live – चुनावी यादें:राजवीर की जीप फंसी तो अटल बिहारी वाजपेयी बोले


जब राजवीर की जीप फंसी तो अटल बिहारी बाजपेयी ने कहा, मुझे स्टेयरिंग दे दो बरेली

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कुंवर सुभाष पटेल और अन्य नेता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली से दिग्गज नेताओं का सीधा जुड़ाव रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर भी बरेली के लोगों के जेहन में कई यादें हैं जो चुनाव के मौके पर ताजा हो जाती हैं। पूर्व विधायक व महापौर रहे भाजपा के वयोवृद्ध नेता कुंवर सुभाष पटेल ने ऐसा ही संस्मरण बताया कि जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के साथ ही कैसे चुटकी भी ली थी।

आंवला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद रहे राजवीर सिंह के शुरुआती चुनाव से जुड़ा संस्मरण साद करते हुए सुभाष पटेल ने कहा कि उन दिनों अटल बिहारी बाजपेयी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से चुनाव प्रचार करने आए थे। उन्हें आंवला में जनसभा करनी थी। बरेली में उनके आवास पर नाश्ता करने के बाद ये लोग राजवीर सिंह की जीप से आंवला के लिए निकले थे। जीप राजवीर सिंह खुद चला रहे थे।

अटल बोले- ये तुम्हारे बस का नहीं है

रास्ते में बने गड्ढे में जीप फंस गई तो अटल और राजवीर को छोड़कर बाकी नेता धक्का लगाने लगे। इस प्रयास में सब नेता धूल से नहा गए। धूप भी तेज थी। अटल भी पसीने से तरबतर थे। तब एकाएक उन्होंने कहा कि राजवीर लाओ स्टीयरिंग मुझे दो, ये तुम्हारे बस का नहीं है। उस वक्त राजवीर सिंह समेत बाकी नेता झेंप गए थे। इसके बाद नेता दोगुने जोश से लगे और जीप निकल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here