होम राज्य उत्तर प्रदेश Aap Workers Fast In Mathura To Protest Against Arvind Kejriwal Arrest –...

Aap Workers Fast In Mathura To Protest Against Arvind Kejriwal Arrest – Amar Ujala Hindi News Live – Up:जेल में अरविंद केजरीवाल… मैदान में कार्यकर्ता, बोले


अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने मथुरा में उपवास किया

मथुरा में सामूहिक उपवास करते आप कार्यकर्ता
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनशन किया। उन्होंने यह अनशन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार के प्रति फैली नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय पर एक दिवसीय अनशन किया। जहां ब्रज प्रांत के अन्य जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी और जिला प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही दर्शाती है। आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगा।

उन्होंने कहा कि जैसे संजय सिंह की जमानत हो गई है। वैसे ही हमारे बाकी नेता भी बहुत जल्दी जेल से बाहर होंगे। जिला अध्यक्ष भगत सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, जिला अध्यक्ष आगरा सिद्धार्थ चतुर्वेदी, राजीव शाक्य, जितेंद्र यादव, कमल सिंह, शिव चरण पाल, राजेंद्र सिंह राणा, मनीष बघेल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here