होम राज्य उत्तर प्रदेश Shivpal Yadav Finally Withdrew Now His Son Aditya Will Contest Elections From...

Shivpal Yadav Finally Withdrew Now His Son Aditya Will Contest Elections From Badaun – Amar Ujala Hindi News Live – बदायूं से चुनाव नहीं लड़ेंगे शिवपाल:बेटे आदित्य के नाम का किया एलान, कहा

आखिरकार शिवपाल यादव ने अपना नाम वापस ले लिया, अब उनके बेटे आदित्य बदायूँ से चुनाव लड़ेंगे

शिवपाल सिंह यादव, उनके बेटे आदित्य यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके स्थान पर अब बदायूं लोकसभा सीट से उनके बेटे आदित्य यादव उम्मीदवार होंगे। शिवपाल ने रविवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अहमदगंज की चुनावी सभा में यह घोषणा की। उनका बयान शाम तक सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। फिर आदित्य यादव का नाम लिए बगैर ही बोले, चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अब तो बन गए हैं….पता है, पता है, इसके बाद लोगों की ओर से नाम आया आदित्य यादव।

आदित्य यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे फिर शिवपाल सिंह यादव ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा- देखिए, पहले तो लखनऊ से उनका ही नाम चला था। लेकिन खासतौर से युवाओं की मांग पर अब आदित्य यादव प्रत्याशी हो गए हैं। बहुत ही जल्दी नवरात्र में उनका नामांकन हो जाएगा। नवरात्र में शुभ और अच्छा होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here