
बिल्सी।महाराजा अक्रूर जी की जयंती पर नगर के प्रमुख गल्ला कारोबारी दिनेश वार्ष्णेय डीडी ने अपने पिता स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद वार्ष्णेय सिमर्रा वालों की स्मृति में वार्ष्णेय धर्मशाला एवं श्री खाटू श्याम मंदिर के निर्माण हेतु तीन बीघा जमीन निशुल्क दान में देने की घोषणा की है। तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में आयोजित अक्रूर जी जयंती कार्यक्रम में श्री वाष्र्णेय ने घोषणा करते हुए कहा कि उपरोक्त भूमि बिल्सी बिसौली मार्ग पर असावा पेट्रोल पंप के निकट द्वारिका पुरी में स्थित है भूमि संबंधी सभी प्रक्रिया एक माह में पूरी कर ली जाएगी, प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस सराहनीय पहल के लिए उन्हें वार्ष्णेय गौरव उपाधि से नवाजा गया।समाज हित मे किये गए परोपकारी कार्य के लिये अक्रूर जी सेवा समिति सहित सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने उनके इस कार्य का प्रशंसा की है।

























