होम राज्य Rahul Gandhi Vs PM Modi RSS; Tamil Nadu Tirunelveli Election Rally Update...

Rahul Gandhi Vs PM Modi RSS; Tamil Nadu Tirunelveli Election Rally Update | राहुल बोले- ED, CBI और IT केंद्र के राजनीतिक हथियार: भारत में विचारधारा की लड़ाई; एक तरफ स्वतंत्रता और समानता, दूसरी तरफ RSS और मोदी

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • राहुल गांधी बनाम पीएम मोदी आरएसएस; तमिलनाडु तिरुनेलवेली चुनाव रैली अपडेट

तिरुनेलवेली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में चुनावी सभा की। दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के कलबुर्गी में जनसभा को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में चुनावी सभा की। दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के कलबुर्गी में जनसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में चुनावी सभा की। राहुल ने कहा कि भारत में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ न्याय, स्वतंत्रता और समानता है। दूसरी तरफ RSS, PM मोदी और उनकी सरकार है।

कांग्रेस सांसद ने कहा- आज केंद्र सरकार ED, CBI और IT का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। प्रधानमंत्री खुद चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करते हैं। चुनाव से दो महीने पहले कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है। विपक्षी नेताओं को धमकी दी जा रही है।

राहुल ने कहा- भारत में कई भाषाएं, संस्कृति और इतिहास है। हमारे लिए सब बराबर और जरूरी है। हालांकि, मोदी कहते हैं कि एक देश, एक नेता और एक भाषा होनी चाहिए। लड़ाई इसी बात की है। तमिल, बंगाली और देश की दूसरी भाषाओं के बिना भारत पूरा नहीं हो सकता।

राहुल ने आगे कहा- भाजपा के नेता खुलेआम कहते हैं कि अगर वे फिर से सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे। पीएम मोदी को केवल इस बात की परवाह है कि इस देश के वित्त और संचार प्रणाली पर उनका एकाधिकार है। पहले पूरी दुनिया भारत को लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ कहती थी। वे आज कहते हैं कि भारत का लोकतंत्र अब लोकतंत्र नहीं रहा।

खड़गे बोले- I.N.D.I.A ब्लॉक के पक्ष में लोकसभा के नतीजे
दूसरी तरफ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के कलबुर्गी में अपने दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा- लोकसभा चुनाव का प्रवाह I.N.D.I.A ब्लॉक के पक्ष में है। मोदी इससे डर गए हैं। इसलिए वे बड़े पैमाने पर रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।

खड़गे ने कहा- मोदी ने देश को लोगों को 15-15 लाख देने के वादे किए थे। करोड़ नौकरियां और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के वादे किए थे। वे अयोध्या में राम की मूर्ति की शपथ लेकर बताएं कि उन्होंने कितने वादे पूरे किए।

PM भगवान का नाम जपते हैं और गरीब लोगों को महंगाई से कुचल देते हैं। आज गरीब लोग जिंदा हैं, तो कांग्रेस की मनरेगा योजना और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की पांच गारंटियों के कारण जिंदा है।

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here