बिल्सी।कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी में धनौली मार्ग पर कब्रिस्तान के किनारे एक वृद्ध का सब मिलने से गंब में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मृतक इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नसरौल का बताया जा रहा है।थाना प्रभारी के के मिश्रा ने बताया आज सुबह कुछ लोग शौंच करने कब्रिस्तान के पास गए हुए थे। तब उन्होंने बहां एक वृद्ध का शव पड़ा देखा जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की तलाशी कराई जिसमें उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान दिलदार 70 पुत्र चांद खान ग्राम नसरौल का होने की पुष्टि हुई कोतवाल ने बताया प्रथम दृष्टया शव को देखकर सामन्य मौत लग रही है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

























