होम राज्य उत्तर प्रदेश बेहटा गुसाईं में श्री खाटू श्याम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम,निशान यात्रा...

बेहटा गुसाईं में श्री खाटू श्याम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम,निशान यात्रा निकालकर सभी देव प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया

बिल्सी।तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहटा गोसाई में नवनिर्मित श्री खाटू श्याम मन्दिर में श्री खाटू श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में, श्री श्याम सेवा समिति बेहटा गुसाईं के तत्वावधान में बाबा के भक्तों ने विशाल निशान यात्रा निकालकर सभी देव प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया।निशान यात्रा नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर रामलीला मैदान मैन चौराहा साहू तिराहा शनि देव मंदिर होते हुए बाजार वाले बैग पर विसर्जित हुई। बताते चलें पिछले दो दिन से खाटू श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से सम्बंधित कस्बे में कई धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं आज सुबह भक्तों ने निशाना का पूजन किया श्याम प्रेमियों ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर डांस किया महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चलकर हिस्सा लिया निशान यात्रा को सफल बनाने में सुमित गुप्ता नवीन कुमार कृष्ण गोपाल गुप्ता तुलसीराम संजय गुप्ता केशव मिश्रा श्रीमती राधा सोनम गुप्ता हर्षित वार्ष्णेय संजीव शाक्य विकास वार्ष्णेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here