होम राज्य उत्तर प्रदेश ईद 2024 बाजार हर तरफ ईद के उत्साह से गुलजार – अमर...

ईद 2024 बाजार हर तरफ ईद के उत्साह से गुलजार – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


ईद 2024: बाजार हर तरफ ईद के उत्साह से गुलजार है

अधिक समाचार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ईद को लेकर मऊ जिले के विभिन्न बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। मऊ नगर के रौजा बाजार में देर रात तक चहल-पहल का माहौल रहा। यहां लोग देर रात तक खरीदारी करते नजर आए। वहीं खाने पीने के भी स्टॉल देर रात तक खुले रहे।

रमजान अपने आखिरी पड़ाव पर है। कुछ ही दिन रोजा के बचे हैं। ऐसे में ईद को लेकर जिले में जमकर खरीदारी हो रही है। ईद की तैयारियां पूरी करने में लोग जुट गए हैं। बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है।

कपड़े की दुकान हो या फिर मिठाईयों की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ईद का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बच्चे टोपी तो महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियां खरीदने मे जुटीं हैं। वहीं ईद पर मुंह मीठा करने के लिए लोग सेवइयां खरीदने में जुटे हैं। हर किसी को ईद का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here