होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में संपूर्ण समाधान दिवस: एडीएम एफआर वैभव शर्मा की मौजूदगी में...

बिल्सी में संपूर्ण समाधान दिवस: एडीएम एफआर वैभव शर्मा की मौजूदगी में हुआ आयोजित,22 शिकायती पत्रों में मात्र 2 का हो सका निस्तारण।

बिल्सी। तहसील सभागार में आज माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम एफआर वैभव शर्मा की मौजूदगी में आयोजित किया गया। यहां सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के कारण फरियादी काफी कम संख्या में पंहुचे। इस दौरान यहां मात्र 22 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मात्र दो शिकायत का निराकरण हो सका। एडीएम ने बाकी शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों के लिए प्रेषित कर दिए। उन्होंने कहा कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। समय से शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए। ताकि जनता को अपनी समस्या के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

इस मौके पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, सीओ सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता, बीडीओ प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार मोहित कुमार, एसडीओ केके गंगवार, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, युधिष्ठिर सिंह, सुधाकर सिंह, प्रदीप सक्सेना, विनोद कुमार सिंह, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here