
बिल्सी। प्रदेश में 1100 नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन (मॉडल उचित दर दुकान) का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार लखनऊ से किया गया है, जिसके क्रम में जनपद बदायूँ के विकास खंड अंबियापुर के गांव बाँसवरौलिया में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण स्थानीय जनप्रतिनियों की उपस्थिति में किया गया है।इस दौरान बाँसवरौलिया में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य ने मॉडल उचित दर दुकान की चाबी उचित दर विक्रेता श्रीमती पिंकी को सोंपी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रावधान शर्मा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार पूर्ति निरीक्षक नीरज गुप्ता सहित तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

























