बिल्सी। नगर पालिका परिषद से 26 फरवरी को अधिशासी अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण गैर जनपद को हो जाने के बाद से अभीतक किसी भी अधिशासी अधिकारी की स्थाई नियुक्ति नहीं हो सकी है। जिसके चलते नगर पालिका के विकास कार्यों से लेकर छोटी मोटी समस्याओं तक का समाधान नहीं हो पा रहा है।वहीं वित्तीय वर्ष2023- 2024 समापन की ओर है जिसके कारण पालिका क्षेत्र में हो रहे निर्माण विकास कार्य लंबित पड़े हुए हैं,विकास कार्यों को करने वाले संबंधित ठेकेदारों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
बिल्सी पालिका सभासदों ने स्थाई अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति न होने तक यू का चार्ज एसडीएम बिल्सी को दिये जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

























