सिलिगुड़ी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिलिगुड़ी में संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन्हें सुनने आई लोगों की भीड़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 9 मार्च को असम और अरुणाचल प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी पहुंचे। उन्होंने यहां 4,500 करोड़ रुपए के रेल और रोड प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री का पिछले 9 दिनों में पश्चिम बंगाल का ये तीसरा दौरा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM ने कहा- टीएमसी वालों को भतीजे (ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी) की चिंता है। वहीं, कांग्रेस वालों को शाही परिवार के बेटे-बेटियों की चिंता है। ये आपकी चिंता क्या करेंगे।
इससे पहले PM 6 मार्च को कोलकाता गए थे। यहां उन्होंने देश की पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो का उद्घाटन किया था। इसके बाद उन्होंने संदेशखाली से 85 किलोमीटर दूर बारासात में रैली की थी। वे संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी मिले थे।
इसके अलावा 1 मार्च को उन्होंने आरामबाग में जनसभा को संबोधित किया और फिर राजभवन में ममता बनर्जी से मुलाकात की। 2 मार्च को उन्होंने नदिया जिले के कृष्णानगर में 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया था।

पीएम मोदी को सिलिगुड़ी में भाप इंजन की प्रतिकृति उपहार में दी गई।
मोदी के भाषण की खास बातें
नॉर्थ बंगाल में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी
आजादी के बाद लंबे समय तक पूर्वी भारत के विकास को, यहां के हितों को नजरअंदाज किया गया। हमारी सरकार पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानकर चलती है। अब इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी पर अभूतपूर्व निवेश हो रहा है। एक समय था, जब नॉर्थ-ईस्ट की तरफ बढ़ते ही ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती थी। हमारी सरकार का प्रयास नॉर्थ बंगाल में भी ट्रेनों की रफ्तार वैसी ही बढ़ाने का है, जैसे पूरे देश में बढ़ाया जा रहा है। अब तो नॉर्थ बंगाल से बांग्लादेश के लिए भी रेल कनेक्टिविटी शुरू हो गई है।
पूर्वोत्तर में रेल विकास सुपरफास्ट स्पीड से बढ़ेगा
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिन 500 से ज्यादा स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है, उनमें सिलीगुड़ी भी शामिल है। इन 10 सालों में हम बंगाल और पूर्वोत्तर के रेल विकास को पैसेंजर्स से एक्सप्रेस स्पीड तक ले आए हैं। हमारे तीसरे कार्यकाल में ये सुपरफास्ट स्पीड से आगे बढ़ेगा।
टीएमसी महिलाओं को लाभों से वंचित कर रही

आपके संघर्षों को पहले वामपंथियों और फिर टीएमसी ने नजरअंदाज किया। वे गरीबों की जमीनें हड़पने में लगे थे। पीएम उज्ज्वला योजना के माध्यम से हम मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करते हैं, लेकिन टीएमसी सरकार 14 लाख से ज्यादा महिलाओं को इन लाभों से वंचित कर रही है। महिला दिवस पर हमारी नारी शक्ति को उपहार के रूप में कल हमने गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की कमी की।
जो परिवार का सदस्य होता है, वो आपके सुख-दुख का भी साथी होता है। मैं जानता हूं कोरोना के दौरान मेरे गरीब परिवार कितनी बड़ी चिंता से घिरे हुए थे, इसलिए मोदी ने देश के अपने परिवारजनों को मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की। मेरा मकसद था कि किसी गरीब के घर का चूल्हा बुझना नहीं चाहिए, किसी गरीब के घर के बच्चे को भूखा नहीं सोने देंगे।
टीएमसी और कांग्रेस अपने परिवार के लिए आपसे साजिशें कर रहे
मोदी हर गरीब के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर बना रहा है। ये बात उन परिवारवादियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती, जो राजनीति में सत्ता पाने के लिए ही आए हैं। इसलिए वो अपने परिवार को सत्ता के शीर्ष पर रखने के लिए साजिशें करते हैं।
ये TMC और कांग्रेस लेप का गठबंधन भी तो यही करता है। TMC वालों को भतीजे की चिंता है, कांग्रेस वालों को अपने शाही परिवार के बेटे-बेटियों को आगे बढ़ाना है। लेप वालों को इन दोनों के साथ तालमेल बनाए रखना है, ताकि उसकी भी गाड़ी चलती रहे। इनको आपके बच्चों की परवाह नहीं है।
ये खबरें भी पढ़ें…
PM ने अरुणाचल में सेला टनल का इनॉगरेशन किया:यह दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर; हर मौसम में चीन सीमा तक पहुंचाएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के बैसाखी में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी सेला टनल का उद्घाटन किया। यह इतनी ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी डबल लेन टनल है। चीन सीमा से लगी इस टनल की लंबाई 1.5 किलोमीटर है। PM ने इसके अलावा 55 हजार से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास किया। पूरी खबर पढ़ें…
मोदी बोले-कांग्रेस शिलान्यास करके भाग जाती है:हम जो कहते हैं, वो करते हैं; असम में 17,500 करोड़ के प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन असम और अरुणाचल प्रदेश में थे। वे शुक्रवार शाम को तेजपुर पहुंचे और रोड शो करते हुए काजीरंगा नेशनल पार्क स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां रात को रुकने के बाद शनिवार सुबह उन्होंने जंगल सफारी की। करीब 10:30 बजे PM तेजपुर से अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर पहुंचे। उन्होंने यहां 55 हजार 600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पूरी खबर पढ़ें…

























