होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में रंग भरी एकादशी पर धूमधाम से निकाली गई श्री श्याम...

बिल्सी में रंग भरी एकादशी पर धूमधाम से निकाली गई श्री श्याम निशान यात्रा,

बिल्सी रंग भरी एकादशी पर नगर में आज श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से श्री श्याम निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई, निशान यात्रा में भारी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज प्रातः 8:00 बजे शहर की पुलिस चौकी के निकट स्थित श्री श्याम भवन से शुरू हुई यात्रा में हजारों की तादाद में श्याम प्रेमी बाबा खाटू श्याम का गुणगान करते हुए गुलाल की होली खेलते हुए चल रहे थे यात्रा अटल चौक, बालाजी तिराहा, देववाणी चौक होते हुए उझानी बदायूँ रोड़ के ग्राम जजपुरा के खाटू श्याम मंदिर पर पहुंची जहां श्याम प्रेमियों ने पूजा अर्चना करके प्रसाद ग्रहण किया यात्रा को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा, सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस तैनात रही निशान यात्रा में गुरुजी विकास वार्ष्णेय उर्फ बब्बू भैया श्याम प्रेमियों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here