बदायूँ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारिओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित आठ बिंदुओं का एक ज्ञापन बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री को बताया गया है कि बदायूँ में कल हुए दो बालकों की हत्या करने वाले लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार के शासन को चुनावी समय में ललकारने का कार्य किया है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने इस निर्सन्स हत्या में संलिप्त आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही हत्यारों के परिवारों की गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस परिवार के लोगों की मानसिकता रोहंगिया से मिलती है वही लोग इस प्रकार के कृत्य कर सकते हैं।घटित घटना में बच्चों का कत्ल कर उनका खून पीने की बात सामने आ रही है।इसको गम्भीरता से लेते हुए पूरे जनपद बदायूं में रोहिंगयाओं की तेजी से तलाश की जाए, साथ ही सभी सैलून चालक और नाइयों की दुकान की जांच कर कोई स्थाई कोङ शासन की ओर से प्रदान किया जाए .ज्ञापन में पीड़ित परिवार के आश्रितों को शासन की ओर से उचित मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की गई है।
जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद उज्जवल गुप्ता ने बताया इस घटना के विरोध में कल विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी शोकाकुल परिवार से मिलने उनके घर जाएंगे जिसमें प्रदेश के संगठन मंत्री श्री राजेश कुमार सिंह ,ब्रज प्रदेश के बजरंग दल के संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, प्रदेश से संयोजक राहुल सिंह, प्रदेश मंत्री अनुज कुमार सिंह, विभाग मंत्री मानेंदर राणा जी उपस्थित रहेंगे |
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह, डीएन शर्मा ,महेंद्र पाल सिंह ,विनय सिंह ,राजेश बाबू ,हरिओम पाठक ,शांतनु दुबे ,नीरज कोचर ,राजीव जौहरी ,रचना शंखधर ,ऋषि वर्मा ,राजीव साहू ,राजेश सपडा ,मणि सिंह भदोरिया,अचल सक्सेना , मनोज राघव ,करण सिंह भदोरिया प्रमोद शर्मा मयूर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे |

























