होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: कलयुगी मामा ने 3 साल की भांजी से किया दुष्कर्म,आरोपी मामा...

बिल्सी: कलयुगी मामा ने 3 साल की भांजी से किया दुष्कर्म,आरोपी मामा गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज़।

उघैती थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में मामा ने अपनी 3 साल की भांजी से ही दुष्कर्म कर डाला घटना 27 मार्च की है लेकिन परिवार ने मामला पारिवारिक व बदनामी होने के कारण मामला दबाने की कोशिश की ।जब बच्ची के पिता को घटना की जानकारी हुई तो वह भड़क गया उसने 29 मार्च की शाम नाबालिग मामा के विरुद्ध थाने में तहरीर दी, पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग मामा के विरुद्ध दुष्कर्म के पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिककी दर्ज कर ली है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कौशिक ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर में एक महिला की शादी रामपुर से हुई थी होली पर वह 3 साल की बच्ची के साथ अपने मायके गांव धर्मपुर आई हुई थी 27 मार्च को उसकी बेटी उम्र 3 साल घर में अकेली खेल रही थी इसी दौरान महिला का तहेरा नाबालिग भाई उम्र 14 साल घर आया और बेटी को खिलाते हुए गोदी में उठाकर अपने साथ ले गया 2 घंटे तक बेटी नजर नहीं आई तो मां ने उसे घर में तलाश किया वह तलाशते हुए ताऊ के घर पहुंची तो मासूम बेटी रोती बिलखती,खून से लतपथ हालात में मिली। बेटी को इस हालत में देख उसके होश उड़ गए उसने बेटी को तुरंत गोद में उठाकर अपने घर ले आई जहां उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी परिजनों ने मामला घर का होने व बदनामी के डर से शांत करने का प्रयास किया।

लेकिन बच्ची की माँ ने अगले दिन घटना की जानकारी बच्ची के पिता को दी ,जानकारी होने पर पिता दौड़ा हुआ ससुराल पहुंच गया जहां इस मामले को दबाने को लेकर काफी प्रयास हुआ लेकिन पिता नहीं माना, पिता ने शुक्रवार 29 मार्च की शाम घटना की जानकारी देते तहरीर थाना उघैती पुलिस को दी।इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मासूम बच्ची का मेडिकल के लिए बदायूँ भेज दिया। वहीं पुलिस ने घर मे छिपे हुए आरोपी मामा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में कार्यवाही करते हुए जेल भेजा है। पुलिस ने बताया मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here