बिल्सी।बदायूं लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दुर्ग विजय सिंह शाक्य के विधानसभा बिल्सी कार्यालय का आज पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया बदायूं मार्ग स्थित जे एस पैलेस में आज दोपहर 2:00 बजे पूजा अर्चना के साथ विधिवत्त उद्घाटन किया गया। पूजा अर्चना हवन आदि को आचार्य संजीव रूप ने विधि विधान के साथ सम्पन्न कराया। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी ने कहा कि इस बार 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी का सुपड़ा साफ हो जाएगा।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के पिछले दो कार्यकाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने कहाकि आपका भाई आपका बेटा दुर्विजय चुनाव जीतने के बाद हर समय जनता के लिए उपलब्ध रहेगा। उपस्थित जनसमूह को बदायूँ विधायक महेश गुप्ता विधायक हरीश शाक्य पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल डीपी भारती शिशुपाल शाक्य जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता विवेक राठी सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया।कार्यक्रम में क्षेत्र से आए हजारों समर्थकों ने प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में गगन राठी, श शर्मा,अजीत सक्सेना, नरेंद्र गरल अखिल मालपानी डॉक्टर ओमेन्द्र गुप्ता मनोज वार्ष्णेय सत्यपाल वार्ष्णेय साहित्य हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे

























