होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए व्यापक स्तर...

बिल्सी में महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी, इस शुभ दिन श्री महाकालेश्वर सेवा समिति कुटी मंदिर करायेगी निर्धन कन्या का विवाह।

बिल्सी। 8 मार्च महाशिवरात्रि पर्व को श्री महाकालेश्वर सेवा समिति कुटी मंदिर के तत्वाधान में धूमधाम से मनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।

इस दिन समिति द्वारा एक निर्धन कन्या का विवाह भी संपन्न कराया जाएगा आयोजन समिति के पदाधिकारी ने बताया की मंदिर परिसर में शिव विवाह जलाभिषेक के बाद अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,रात्रि 9:00 बजे बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया जाएगा तत्पश्चात गरीब परिवार की रोशनी का गुड्डू संग विवाह संपन्न कराया जाएगा।समिति के पदाधिकारियों द्वारा इस कार्यक्रम के लिये निमंत्रण पत्र वितरित किये जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here