होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में पुलिस के गरुड़ दस्ते ने चलाया चेकिंग अभियान,संदिग्ध व्यक्तियों से...

बिल्सी में पुलिस के गरुड़ दस्ते ने चलाया चेकिंग अभियान,संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर ली गई तलाशी।

बिल्सी। आज सोमवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर थाना पुलिस द्वारा गठित किए गए गरुड़ दस्ते ने चेकिंग अभियान Catch संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर तलाशी ली गई। एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया एसएसपी के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गरुड़ दस्ते का गठन किया गया है। जिसने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया नगर पंजाब नेशनल बैंक, बड़ौदा बैंक बड़ौदा, एसबीआई समेत विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

उन्होने बताया लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट है। एसएसपी के निर्देश पर गरुड़ दस्त लगातार चेकिंग अभियान कर लोगों की तलाशी ले रहा है। इस मौके पर एसआई विनय कुमार सिंह, टेकचंद, दानवीर सिंह, मुलायम सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here