बिल्सी। उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा में आज दोपहर एक युवक को उस समय कंरट लग जाने से मौत हो गई। जब वह बिजली की राड से बल्टी में पानी को गर्म कर रहा था। युवक की मौत के बाद परिवार मातम पसरा हुआ है।मिली जानकारी के मुताबिक गांव खितौरा निवासी दिनेश कुमार उर्फ बाबू (35) पुत्र राजाराम दोपहर करीब एक बजे गर्म पानी से नहाने के लिए बिजली की राड से बांल्टी में पानी को गर्म कर रहा था। तभी उसका हाथ बिजली की राड से छू गया। जिसके बाद बिजली के कंरट लगने से वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। आनन-फानन परिवार के लोग इलाज के लिए गांव के चिकित्सकों के पास ले बाद एक निजी अस्पताल में दिखाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।

























