बिल्सी।थाना मुज़रिया के गांव नैथुआ में शराब के लिये पैसा ना देने पर अपनी पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को मुनीश सक्सेना को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी आरती कौशिक ने बताया कि आरोपी मुनीश सक्सेना को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें गठित की गई थी।आज सुबह उपरोक्त टीमों द्वारा गहन सुरागकशी करते हुए मुखबिर की सूचना पर सहसवान रोड स्थित कोल्याही पेट्रोल पंप के सामने अभियुक्त के होने की सूचना मिली पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर मुनीश को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी के अलावा उप निरीक्षक हरिमोहन सिंह अर्जुन सिंह व पवन कुमार, गोविंद सिंह, गौरव प्रसाद,सुशील कुमार आदि मौजूद थे।

























