बदायूं डबल मर्डर केस के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने पकड़ लिया है. उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
बदायूं: डबल मर्डर केस के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने पकड़ लिया है. वह हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था. उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. जावेद को देर रात बरेली से पकड़ा गया. वारदात के बाद जावेद मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था. पुलिस की कई टीमें उसके पीछे लगी हुई थीं.जावेद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है कि मैं ही बदायूं वाला जावेद हूं। वरदात वाले दिन बदायूं में बहुत भीड़ थी, इसलिए दिल्ली भाग गया था। अब मैं मेरठ आ गया हूं और पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहता हूं। उसके सुनियोजित तरीके से सरेंडर करने के पीछे किसी का बड़े का दिमाग रहा है जिसने उसको पहले वीडियो बनाकर किसी सार्वजनिक स्थान से पब्लिक के सामने जाकर अपने आपको पुलिस के हवाले करने का ज्ञान दिया गया, जिससे पुलिस एनकाउंटर न हो पाए, अब पुलिस को भी ऐसे शातिर अपराधियों को उन्हीं की चाल से निपटना होगा,पुलिस को उससे कड़ी पूछताछ कर यह पता लगाना चाहिए कि उसको किस किस ने शरण दी और इस दौरान किस किस के सम्पर्क में रहा।साथ ही इस तरीके से सरेंडर करने की सलाह उसको किसने दी, जिससे उस आपराधिक मानसिकता वाले मददगार को समाज के सामने लाकर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा सके। जावेद यह कह कर बच नहीं सकता कि उसे कुछ नहीं पता।
बदायूं में दो बच्चों की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ। आरोपियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में कत्ल के आरोपी साज़िद को मार गिराया था। अब खबर है कि पुलिस ने दूसरे आरोपी जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया है.
इस बीच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 12 साल के आयुष और 6 साल के अहान पर साजिद ने चाकू से 23 वार किए थे। अहान के शरीर पर तो 9 घाव मिले हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है. अब बदायूं पुलिस उससे पूछताछ करेगी. जावेद दिल्ली से आकर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था. लेकिन तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
बताया जा रहा है कि जावेद को देर रात बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा. इस दौरान लोगों ने उसका वीडियो बना लिया. जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वो ऑटो पर सवार दिखाई दे रहा है. लोगों ने उसे घेर रखा है.

























