बिल्सी।थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव सगराय निवासी सत्यवीर उर्फ बंटू पुत्र कुंवरपाल ई-रिक्शा की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है,हत्या में शामिल एक हत्यारे को पकड़कर के जेल भेज दिया गया है,हत्यारे के पास से मृतक का पर्स व 1200 रु नकद था ई-रिक्शा की 2 बैट्री बरामद की हैं।
मुजरिया क्षेत्र के गांव सगराय निवासी सत्यवीर उर्फ बंटू पुत्र कुंवरपाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। चार फरवरी सुबह वह ई-रिक्शा लेकर सवारियां ढोने के लिए घर से निकला था । जिसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने शाम तक तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन मुज़रिया थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके सत्यवीर की तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस ने तत्काल ही सत्यवीर का मोबाइल सर्विलांस पर लगा कर तलाश शुरू कर दी थी।



सत्यवीर उर्फ बन्टू पुत्र स्व0 कुंवरपाल की गुमशुदगी दिनांक 05.02.2024 को वादी श्री ओमकार पुत्र चौखेलाल निवासी ग्राम सगराय थाना मुजरिया जनपद बदायूँ द्वारा दर्ज करायी गयी थी जिसकी मुज़रिया पुलिस ने गहनता से जांच कर रही थी इसी इसी दौरान दिनांक 11 फरवरी को वादी श्री ओमकार पुत्र चौखेलाल ने मुजरिया पुलिस को लिखित तहरीर के माध्यम से अवगत कराया कि विद्युत उपकेन्द्र मुजरिया के सामने सडक पार बने एक खण्डर नुमा मकान में भतीजे सत्यवीर उर्फ बन्टू का शव पड़ा होने की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह मौके पर पहुंची। उन्होंने लापता सत्यवीर के फोटो से मिलान किया। शव सत्यवीर का ही निकला। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। एसपी देहात राम मोहन सिंह, सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह और एसओजी मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की रस्सी से गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है।
शव मिलने के बाद मु0अ0सं0 33/2024 धारा 302/201 भा.द.वि. का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुजरिया श्रीमती रेनू सिंह के सुपुर्द की गयी थी, इस घटना के खुलासे के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक के अधीन एक टीम का गठन किया था,उक्त टीम के प्रयासों से 11 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर रात्रि समय 19.30 बजे दरियापुर के जाने वाले खंडजे पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसने अपना नाम इकबाल उर्फ इकबालुद्दीन पुत्र शमीउद्दीन निवासी रूस्तम टोला निकट सरकारी मवेशी अस्पताल कस्बा व थाना सहसवान जिला बदायूँ बताया उसकी तलाशी से घटना मे लूटा हुआ मृतक का पर्स 1200 रूपये नगद तथा दो अदद ई-रिक्शा की बैट्री बरामद की गयी जिसके बाद मुकद्दमें में धारा 397/411/ 120बी भा.द.वि. की बढोतरी की गयी है ।
पुलिस की कड़ी पूछताछ में इक़बाल ने बताया कि मुझे तथा मेरे साथी गौरव को खर्चे के लिये काफी रूपयो की जरूरत थी इसलिये मैने तथा मेरे साथी गौरव महेश्वरी पुत्र स्व0 राजेन्द्र निवासी ग्राम खैरी थाना बिल्सी जनपद बदायूँ ने लूट की योजना बनाकर दिनांक 04.02.2024 को समय करीब 16.30 बजे मुजरिया चौक से सहसवान की तरफ को जा रहे एक ई रिक्सा चालक को बिजली घर मुजरिया जो ग्राम मटकुली के पास है को एक निर्माणाधीन मकान से एक बांस की चाली उतारकर लाने की बात कहकर उस मकान मे ले जाकर उसके गले मे उसकी टिर्री मे बंधी रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी तथा उसकी लाश को अधबने कमरे मे छिपा दिया था।साथ ही उससे उसका पर्स व मोबाईल व टिर्री लूट ली।
मौके पर ही 1500 गौरव ने ले लिये थे तथा 1200 रूपये पर्स के सहित मैने रख लिये थे दो बैट्रिया मेरे हिस्से मे आयी तथा दो बैट्रिया लेकर गौरव चला गया था । टिर्री वाले का मोबाईल भी मैने ले लिया था जिसमे मैने अपना सिम डाला था । मोबाईल भी आपने बरामद कर लिया है।
टिर्री वाले को गला घोटकर मारने के बाद इकबाल और गौरव टिर्री को लेकर बिल्सी गये जहां टिर्री कई कबाडियो से बेचने का प्रयास किया था कबाड़ी दोनों से आधार कार्ड की कापी मांग रहे थे बिना आधार के कबाडियो ने टिर्री नही ली।तब गौरव इकबाल को लेकर अपने गांव खैरी पहुंचा जहां उसने रात मे टिर्री से चारो बैट्री निकालकर टिर्री को खैरी गावं के आगे सडक किनारे गढ्डे मे डाल दिया था उन चारो बैट्रियो मे से दो दो बैट्री बांट ली।
थाना प्रभारी रेनू सिंह ने स्वदेश केसरी को बताया कि हत्या लूट के इरादे से की गई थी पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।गिरफ्तार करने वाली थाना पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रेनू सिंह,उ०नि० नाजिर अली, उ0नि0 हरिमोहन सिंह,काOशक्ति सिंह का०गौरव प्रसाद ,का० रूकमपाल सिंह शामिल रहे।

























