होम राज्य उत्तर प्रदेश मोक्षधाम भागीरथी घाट-कछला पर अंतिम संस्कार के दौरान बैठने के लिए सिद्धपीठ...

मोक्षधाम भागीरथी घाट-कछला पर अंतिम संस्कार के दौरान बैठने के लिए सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी ने की स्टील की बेंच और लकड़ी के तख्त सहित इन्वर्टर बैटरी की व्यवस्था,

बिल्सी/ कछला। भागीरथी गंगा में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे गंगा स्वच्छता अभियान के तहत बनाये गए नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अंतर्गत बदायूँ के उपनगर कछला गंगा घाट पर मोक्षधाम भागीरथी घाट के नाम से श्मशान घाट बनाया गया है। यहां पर शव के अंतिम संस्कार करने के लिये सरकार की ओर से लकड़ी के अलावा विद्युत से भी शव दाह करने के लिये शवदाह गृह बनाया गया है।इस स्थान के बन जाने से जहां गंगा में प्रदूषण तो कम हुआ ही है साथ ही गर्मी बरसात व बाढ़ के चलते अंतिम संस्कार में होने वाली परेशानियां भी खत्म हो गई है,। इस शवदाहगृह में अंतिम संस्कार के लिए बड़ा कबर्ड टीनशैड बनाया गया है जिसमे लकड़ी से अंतिम संस्कार करने के इच्छुक लोगों लिये एक साथ 5 शवों के संस्कार की व्यवस्था की गई है,इसके अलावा जो लोग विद्युत से शवदाह करना चाहते हैं उनके लिये भी विद्युत शवदाहगृह बनाया गया है।

मोक्षधाम में अंतिम संस्कार करने के लिए साथ आने वाले लोगो की सुविधा के लिये दो बड़े हॉल एवं लेट्रिन बाथरूम की व्यवस्था है साथ ही मोक्षधाम के कर्मचारियों के लिये एक ऑफिस का कमरा बना हुआ है।लेकिन अंतिम क्रियाकर्म के समय लोगो के खुले में बैठने के लिये पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से परेशानी महसूस की जा रही थी,एक दो समाजिक संस्था ने इस समस्या को देखकर सहयोग भी किया गया लेकिन वो न काफी था।

अब इस समस्या का समाधान बदायूँ जनपद के तहसील बिल्सी के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरु मल शर्मा महाराज,द्वारा कर दिया गया है, उनके द्वारा मोक्षधाम पर 5 स्टील बेंच एवं 2 लकड़ी के तख्त की व्यस्था कराई गई है, साथ ही मोक्ष धाम के ऑफिस के लिए इन्वर्टर बैटरी भी लगवाया गया है।

इस अवसर पर स्वदेश केसरी से बात करते हुए सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरु मल शर्मा (महाराज) ने बताया कि कछला मोक्ष धाम में शव के साथ आने वाले लोगों के लिये खुले में वैठने के लिये पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी.इसके लिये श्री बालाजी धाम ने पहल करते हुए मोक्ष धाम को सुविधा युक्त बनाने के उद्देश्य के लिये स्वयं के सहयोग से पांच स्टील की बेंचों व 2 लकड़ी के तख्त को मोक्षधाम में अभी स्थापित कराया है,इसके साथ ही इस मोक्षधाम की सेवा में लगे कर्मचारियों के ऑफिस में शाम के समय विजली नहीं होने पर समस्या होती थी इसको देखते हुए दरबार की ओर से एक इन्वर्टर बैटरी भी मोक्षधाम के ऑफिस में लगवाया गया है।

श्री बालाजी धाम की ओर से मोक्षधाम बैठने की व्यवस्था के लिये स्टील बेंचों व लकड़ी तख़्त एवं इन्वर्टर बैटरी के उपलब्ध कराने के लिये कछला नगर पालिका अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया है,नगर पालिका अध्यक्ष ने कहाकि श्री बालाजी धाम के महंत महाराज का यह लोगों के लिए एक बहुत बड़ा सामाजिक संदेश है. भारत सरकार की ओर से कछला मे बहुत अच्छा और सुविधाजनक मोक्ष धाम बनाया गया लेकिन उसमें कुछ सुविधाओं का अभाव था जिसको आज महाराज ने पूरा कराने में सहयोग किया है।इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here