होम राज्य उत्तर प्रदेश धूमधाम से मनाया गया फ्यूचर लीडर्स स्कूल का स्थापना दिवस,

धूमधाम से मनाया गया फ्यूचर लीडर्स स्कूल का स्थापना दिवस,

बिल्सी:- फ्यूचर लीडर्स स्कूल ने आज अपने स्थापना दिवस,और बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्यालय में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया।पाठ के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।ततपश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर विश्व प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि माघ महीने की शुक्ल पंचमी को बसन्त पंचमी के नाम से जाना जाता है। बसंत की शुरुआत इस दिन से होती है। इसको बुद्धि, ज्ञान और कला की देवी सरस्वती की पूजा-आराधना के दिन के रूप में मनाया जाता है। मौसमी फूलों और फलों और चंदन से सरस्वती की पूजा की जाती है। सरस्वती को अच्छे व्यवहार, बुद्धिमत्ता, आकर्षक व्यक्तित्व, संगीत का प्रतीक भी माना जाता है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्थापना इसी दिन की गई थी इस लिये इस दिवस दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है ।इस अवसर पर विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों और शिक्षा देने वाले अध्यापक अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए अपनी बेहतर सेवा देने का आह्वान किया।

इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, प्रशासक चंद्र कुमार शर्मा, बृजेश पाल सिंह तान्या जैन ,टिंकल जैन,परमेंद्र सिंह, पूनम चौहान, कविता वार्ष्णेय, स्नेहा जैन, आंचल, सृष्टि सिसोदिया, रूबी मौर्य, प्रशांत सिंह, रवीना, ऐश्वर्या माहेश्वरी, नाहिद सैफी, कनिष्का सोमानी, अंजली सिंह, सुमी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here