होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में वसंत पंचमी पर धूमधाम से निकाली गई मां शारदे की...

बिल्सी में वसंत पंचमी पर धूमधाम से निकाली गई मां शारदे की शोभायात्रा,नगर में लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया जगह जगह स्वागत।

बिल्सी। नगर में बसंत पंचमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में मां शारदे की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।नगर के बिजली घर रोड स्थित नव दुर्गा मंदिर कमेटी के तत्वावधान में लगभग 5 दशक से नगर वसंत पंचमी पर सोभा यात्रा निकाली जाती है।कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर बर्ष पौष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी से नगर में प्रातः काल प्रभु का गुणगान करते हैं हुए बसंत पंचमी तक प्रभात फेरी निकाली जाती है ततपश्चात बसंत पंचमी के अवसर पर नगर में एक भव्य धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाती है।

आज शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश , हनुमान जी, मां दुर्गा , शंकर भगवान, राधा कृष्णा की झांकियां शोभा बढ़ा रही थीं। शोभायात्रा बिजली घर से प्रारंभ होकर बंबा चौराहा, सोमानी तिराहा, थाना मार्ग, सीताराम मोड़, बालाजी तिराहा, स्टेट बैंक मार्ग होती हुई नव दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई।

शोभायात्रा को सफल बनाने में शिवम शर्मा, पवन वाष्र्णेय, आलोक कुमार, जगदीश प्रेमी, नत्थूलाल आर्य, एसपी सिंह, धर्मपाल शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, श्रीपाल सिंह, विनेश बाबू, नन्हे लाल, प्रेमपाल, अमर सिंह, कुलदीप शाक्य, मनोज कुमार, करन शर्मा, हरिओम राठौर, हरीराम शाक्य, अमन वाष्र्णेय, हरपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here