
बदायूँ।अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रस्तावित रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिये अयोध्या से आये पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्रक को बांटने के क्रम में राम भक्तों की एक टोली ग्राम बरातेगदर पहुंची जहां पर प्रखंड संयोजक बजरंग दल पंडित अजय शर्मा ने सभी ग्राम वासियों के साथ राम भक्तों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।जिसके बाद सभी राम भक्तों ने घर घर जाकर पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्रक के साथ भगवान राम मंदिर का चित्र भेंट कर सबको निमंत्रण दिया।
रामभक्त टोली ने सभी से 22 जनवरी रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने घर में दीपोत्सव मनाने का आग्रह भी किया।इस दौरान पंडित हरि भगवान शर्मा एवं बीना शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
बजरंग दल के सलारपुर प्रखंड संयोजक पंडित अजय शर्मा ने सभी ग्राम वासियों के साथ भगवान राम के जयकारो का उद्घोष किया
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद से आए सुनील राठौर गजेंद्र सिंह राघवेंद्र सिंह राठौड़ बजरंग दल के कार्यकर्ता अभिषेक सुमित कौशल सुगंध रजनीकांत आशुतोष संचित विमल सुनील एवं इत्यादि लोग मौजूद रहे।

























