होम राज्य Breaking News LIVE Updates; PM Modi| 27th National Youth Festival | भास्कर...

Breaking News LIVE Updates; PM Modi| 27th National Youth Festival | भास्कर अपडेट्स: पश्चिम बंगाल के मंत्री सुजीत बोस के ठिकानों पर ED की रेड, कोलकाता में घर पर तलाशी जारी

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के मंत्री और TMC नेता सुजीत बोस के ठिकानों पर ED ने रेड की है। जांच एजेंसी की टीम शुक्रवार (12 जनवरी) की सुबह कोलकाता में सुजीत बोस के घर पहुंची। उनके घर के अंदर छानबीन चल रही है। हालांकि, ED ने किस मामले में यह कार्रवाई की है, यह अभी साफ नहीं है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

अफगानिस्तान में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 रही

अफगानिस्तान में शुक्रवार (12 जनवरी) को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 4:41 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 17 किलोमीटर नीचे था। अफगानिस्तान में 24 घंटे के अंदर ये दूसरा भूकंप था।

इससे पहले गुरुवार (11 जनवरी) को अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप दोपहर 2:50 बजे पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तानके हिंदुकुश में जमीन से करीब 220 किलोमीटर नीचे था। इसकी वजह से पाकिस्तान के इस्लामाबाद, रावलपिंडी और भारत में जम्मू-कश्मीर, जयपुर से दिल्ली-NCR तक झटके महसूस किए गए।

PM मोदी आज नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, देशभर के युवा पहुंचे

PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार (12 जनवरी) को नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। PM मोदी देश के युवाओं को संबोधित भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हर साल आयोजित होने वाले उत्सव में भाग लेने के लिए हजारों युवा पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here