बिल्सी। आज शुक्रवार को दिधौनी स्थित पदमांचल धाम जैन मंदिर पर समाजसेवीओ की ओर से ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को कंबल और रजाइयों का वितरण किया गया।कड़कती सर्दी में रजाई व कम्बल मिलने से जरूररत मंदों के चेहरे पर सकून की खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिल्सी चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर,बिशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश सागर वआर्य वेद कथाकार व कवि आचार्य संजीव रूप रहे ।
अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने कहा कि इस समय सर्दी का प्रकोप बहुत ज्यादा है, जिसके चलते जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए समिति की ओर से 50 रजाई और कंबल वितरित किए गए हैं।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा,नगराध्यक्ष रोहताश वार्ष्णेय उर्फ अमन ,पंडित राजेन्द्र शर्मा,जितेंद्र शर्मा, मृगांक जैन,हरिओम शर्मा,विशाल जैन,दीपिका जैन,सौम्या जैन,प्रदीप जैन,नरेंद्र जैन,सौरभ वर्मा,हर्ष सोमानी, सभासद शाहनवाज अल्वी आदि मौजूद रहे।

























