- आगरा,मथुरा,अलीगढ़ के लोगों को नैनीताल जाने का सबसे शार्ट रुट
बिल्सी।शीघ्र ही बिल्सी को लोकनिर्माण विभाग के नये प्रस्ताव से “बिल्सी एक टापू” के शब्द से निज़ात मिलने की उम्मीद जगी है। इसका कारण ’79’ किलोमीटर लंबे कछला- बिल्सी-बिसौली- से शाहाबाद (रामपुर) तक मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव लोकनिर्माण विभाग ने शासन को भेजा है- यह जानकारी देवपाल सिंह,अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग ने स्वदेश केसरी न्यूज़ के तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय से मोबाइल पर बातचीत के दौरान दी है।
निर्माण खंड के एक्सईन देवपाल सिंह ने स्वदेश केसरी को बताया की वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई 7 मीटर है जिसे अब 10 मीटर चौड़ाई में बनाकर तैयार करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जानकारी के अनुसार प्रस्ताव शासन स्तर पर पहुंचते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विधायक हरीश शाक्य ने मंजूरी के प्रयास के लिए कवायत शुरू कर दी है।
इस मार्गं के चौड़ीकरण हो जाने से उत्तराखंड के रुद्रपुर ,हल्द्वानी, किच्छा,काशीपुर क्षेत्र के लोगों की बिल्सी स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में बड़ी आस्था है यहाँ उत्तराखंड के दूर दराज क्षेत्र से हर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिनको बिल्सी आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस मार्ग के चौड़ीकरण सभी को लाभ होगा। वहीं कछला गंगा घाट व सूकर क्षेत्र तीर्थ सोरों मथुरा बृन्दावन मेहंदीपुर बालाजी खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस रोड के चौड़े होने का फायदा मिलेगा। अभीतक उत्तराखंड,के रुद्रपुर, हल्द्वानी, व रामपुर क्षेत्र से जाने वाले लोग वाया बरेली बदायूँ या वाया मुरादाबाद बहजोई,नरौरा होकर लंबे रास्तों से होकर आते जाते हैं।इस रोड के चौड़े हो जाने से उत्तराखंड व रामपुर क्षेत्र के लोगों को सीधा सुगम रास्ता मिल जायेगा। साथ ही इस रोड पर ट्रैफिक बढने का फायदा बिसौली व बिल्सी क्षेत्र को मिलेगा ।

























