होम राज्य उत्तर प्रदेश विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची उघैती,प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकारी योजनाओं की...

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची उघैती,प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बिल्सी।आज तहसील बिल्सी के ग्राम उघैती में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुँची यात्रा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह जी ने विस्तार से सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है उन्होंने सभी से एक होकर मोदी जी के हाथों को और मजबूत करने की अपील की ।भाजपा नेता विवेक राठी ने कहा कि आगे आने वाला समय भारत का है और अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनाकर मोदी ने जो कार्य किया है वह वास्तव में इतिहास में लिखा जाएगा ,उन्होंने सभी से 22 जनवरी को धूमधाम से दिपावली के उत्सव की तरह मनाने की अपील की इस अवसर पर बिल्सी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ने मोदी जी योगी जी की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामवासी प्रधान सरकारी अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here