बिल्सी। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिल्सी की ओर से विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया जायेगा। नगर के खेरी मार्ग स्थित कृष्णा टीवीएस परिसर में उक्त कार्यक्रम का आयोजन होगा।


आगामी 19 जनवरी को नगर में हिंदू संगठनों द्वारा विशाल राम रथ यात्रा निकाली जाएगी यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से गुजरेगी उपरोक्त जानकारी आरएसएस के प्रवक्ता अखिल मालपानी ने दी है।

























