होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में मंगेतर द्वारा दहेज के लिए परेशान करने पर लड़की ने...

बदायूं में मंगेतर द्वारा दहेज के लिए परेशान करने पर लड़की ने की आत्महत्या – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


बदायूँ में मंगेतर द्वारा दहेज के लिए परेशान किये जाने से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली

युवती ने की आत्महत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। युवती का रिश्ता सीआईएसएफ के सिपाही से तय हुआ था। परिजनों का आरोप है कि मंगेतर ज्यादा दहेज मांग रहा था। वह कॉल करके परेशान करता था। उससे शादी न करने की धमकी देता था। पिता ने आरोपी सिपाही और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी निवासी संजीव सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले अपनी बेटी अर्चना की शादी इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी अमनदीप के साथ तय की थी। कुछ दिन तक सबकुछ सही चल रहा था। लड़के और उसके घरवालों ने जो मांग रखी, उसके मुताबिक सामान देना शुरू कर दिया था। संजीव ने अर्चना और अमनदीप के नाम चंदौसी में करीब 20 लाख रुपये का प्लॉट खरीदकर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here