होम राज्य उत्तर प्रदेश यदु शुगर मिल में घोटाला उजागर होने के बाद इनकम टैक्स ने...

यदु शुगर मिल में घोटाला उजागर होने के बाद इनकम टैक्स ने भी शुरू की जांच – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव

यदु शुगर मिल में घोटाला उजागर होने के बाद इनकम टैक्स ने भी जांच शुरू कर दी है

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बदायूं की यदु चीनी मिल के प्रबंध निदेशक व अन्य अधिकारियों की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। आयकर विभाग ने भी छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी ओर तहसील क्षेत्र के दो थानों की पुलिस भी गन्ना की अवैध खरीद के मामले की छानबीन कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितने राजस्व की हानि पहुंचाई गई है।

यदु चीनी मिल वर्षों से कम मूल्य पर गन्ना खरीदकर सीधे पेराई कर रही थी। पिछले कुछ वर्षों से चीनी मिल बिचौलियों से भी गन्ना खरीद रही थी। इसके लिए चीनी मिल ने ग्लोबल कंपनी का सहारा लिया। कई कर्मचारियों को गन्ना खरीदने के लिए लगाया गया, जो जगह-जगह जाकर किसानों से बिना पर्ची पर गन्ना खरीद रहे थे और सीधे चीनी मिल को आपूर्ति कर रहे थे। इसी खरीदारी के दौरान ही फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने तीन बिचौलियों को 38.44 लाख रुपयों के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया।

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई, जिसमें साफ हो गया कि राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही थी। अब इस मामले का आयकर विभाग ने भी संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के आयकर इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने चीनी मिल के अधिकारियों से गन्ना खरीद, शीरा और चीनी उत्पादन का ब्योरा मांगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here