
अफीम तस्करी के आरोपी
बदायूं।बदायूँ मेरठ हाईवे पर शनिवार रात जनपद के सहसवान क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों की कार से एक किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। रात में तीनों तस्कर हाईवे के ढाबों और होटलों पर अफीम सप्लाई करने निकले थे। तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रविवार दोपहर उन्हें जेल भेज दिया गया।
शनिवार रात सहसवान कोतवाली में तैनात एसआई ब्रजकिशोर और उनकी टीम बदायूं-मेरठ हाईवे पर ज्वालापुर के निकट कोतवाली के पुलिस बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।बैरियर पर चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार दिखी जिसे पुलिस ने रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से एक किलो 50 ग्राम अफीम मिली। बरामद अफीम की कीमत बाजार में 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार नशा तस्करों ने अपना नाम पंकज सिंह, शकील और बिजेन्द्र निवासी बझेडा थाना उसावां का रहने वाला बताया। गिरफ्तार नशा तस्करों ने बताया कि हम लोग चलते फिरते लोगों से यह अफीम खरीद लेते हैं और रात के समय में होटल ढाबों में खड़े ट्रक ड्राइवरों को बैंच देते हैं। आज भी हम यह अफीम होटल ढाबों पर ट्रक ड्राइवरों को बेचने जा रहे थे, आपने हमें रास्तें में पकड़ लिया। तीनों नशा तस्करों ने बताया कि तीनों लोग मिलकर पिछले काफी समय से अफीम की तस्करी कर रहे थे।
पूरे मामले पर कोतवाली प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि एसएसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जिले भर में नशा तस्करों व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है।इसी चैकिंग अभियान में इन तीनों अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

























