होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव और पास में...

बदायूं में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव और पास में पड़ा घायल बच्चा – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बदायूँ में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव और पास में पड़ा घायल बच्चा

जिला अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर कस्बे के नजदीक ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। सोमवार देर रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पास में ही मासूम बच्चा घायल अवस्था में मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। माना जा रहा है कि घायल बच्चा महिला का ही है। आशंका है कि महिला ने आत्महत्या की है। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

घटना सोमवार रात करीब 1:00 बजे की बताई गई है। आसफपुर कस्बे के नजदीक रेल लाइन गुजरती है। कुछ ही दूरी पर घर बने हुए हैं। रात में लोगों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी। उन्हें पहले लगा कि पड़ोस में किसी का बच्चा रो रहा होगा। जब बिलखने की आवाज बंद नहीं हुई तो कुछ लोग घरों से निकले और रेलवे लाइन की तरफ से गए। लोगों ने महिला का शव रेलवे लाइन पर पड़ा देखा।

दर्दनाक: बंद ताले में छिपा पांच मौतों का राज… अपनी बुनी कहानी में उलझी पुलिस; इन सवालों के नहीं मिले जवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here