होम राज्य उत्तर प्रदेश नव वर्ष के उपलक्ष्य में कराया गया बालाजी का भव्य श्रृंगार के...

नव वर्ष के उपलक्ष्य में कराया गया बालाजी का भव्य श्रृंगार के साथ कराया अखंड रामायण का कराया पाठ।

तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय

बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति ओम मन्दिर पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में आज बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कराया गया ततपश्चात संगीतमय अखंड रामायण का पाठ किया गया। जहां पर लोगों ने सामूहिक रुप से अखंड रामायण का पाठ किया। इससे पहले भक्तों द्वारा मंदिर पर विभिन्न धार्मिक कार्य संपन्न कराएं। बाद में बाबा की आरती करने के बाद आज यहां भंडारा कराया। जहां पर लोगों ने पंहुच कर प्रसाद को ग्रहण किया। इस मौके पर मंडली और बाबा के भक्तों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

वहीं नगर के श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा अटल चौक स्थित भवन मंदिर में श्री बालाजी महाराज के मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम समिति के सदस्य रजनीश शर्मा ने बाबा को चोला चढ़ाकर भव्य श्रंगार किया। भक्तो ने बाबा की आरती कर कन्याओं को भोजन कराया गया। फिर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें अभिनव, सचिन, लवकुमार, डॉ राजाबाबू वार्ष्णेय, मनीष पाल, रजनीश शर्मा, सुरेश बाबू, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, ओमबाबू, निशु, गगन राठी, विवेक वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय गुड्डा, संजीव सिंह, कुशमेश, सुमित वार्ष्णेय, निपुण, दीपांश, प्रियांश, गौरव खासट आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here