आनंद महिंद्रा मूविंग सोफ़ा से प्रभावित : आपने घोड़ा गाड़ी तो देखी ही होगी, लेकिन क्या कभी आपने इससे उलट सोफा गाड़ी के बारे में सुना, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक सोफा सड़कों पर मंडराता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आस-पास से गुजर रहे लोग हक्के-बक्के रह गए. व्हील्स वाले इस सोफे की कारीगरी को देखकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी खुद को इसकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए.
आज तक आपने कई तरह के देसी जुगाड़ से जुड़े वीडियो देखे होंगे, जो कई बार बेहद अजीब, तो कई बार काफी मजेदार भी होते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो लोग को हैरत में डाल रहा है. क्या कभी आपने सोचा है कि, आपके घर में रखा सोफा आपको आराम देने के अलावा दुनियाभर में भी घुमा सकता है. अगर आपका जवाब न है, तो आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देखना तो बनता है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आनंद महिंद्रा ने अपने अकाउंट @anandmahindra से शेयर किया है.
यहां देखें वीडियो
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘ये एक मजेदार प्रोजेक्ट है. आप इस गाड़ी में लगे जुनून और इंजीनियरिंग के प्रयास को देखिए कितना शानदार है. अगर किसी देश को ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में दिग्गज बनना है तो ऐसे आविष्कारकों की जरूरत होगी.’ इसके आगे उन्होंने लिखा कि, ‘सड़क पर इसको देखने के बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर के चेहरे का रिएक्शन कैसा होगा मैं ये देखना चाहता हूं.

























